हथियार साफ करते समय अचानक चली गोली, आप विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत; सीएम मान ने जताया शोक

0

आम आदमी पार्टी के हलका लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई।

विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत पर पंजाब आप के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि यह पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। हमने पिछले दो दिनों में राजनीतिक चर्चाओं के लिए एक साथ 4-5 घंटे बिताए। वह एक निडर नेता थे… सीएम जल्द ही यहां आएंगे। गोगी रात में अपने लाइसेंसी हथियार को साफ करते थे। कल रात इसी दौरान उन्होंने गलती से खुद को गोली मार ली।

https://twitter.com/ANI/status/1877958451793678576?t=9mTwOuOjIc-rQxNxfpKG6A&s=19

गोली चलने की आवाज आते ही उनके पारिवारिक सदस्य और उनकी सुरक्षा में तैनात मुलाजिम कमरे में पहुंचे और उन्हें डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना डिवीजन आठ के साथ-साथ चौकी घुमारमंडी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात विधायक की मौत की खबर सुनते ही कई लोग उनके घर व अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार शाम को वह शहर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे।

कांग्रेस से शुरू की थी राजनीतिक यात्राकांग्रेस में रहकर अपना राजनीतिक कॅरिअर शुरू करने वाले गुरप्रीत गोगी पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु के नजदीकी थे। पिछली सरकार में पूर्व मंत्री के साथ आई रिश्तों में खटास के चलते उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था और 2022 के विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले आप में शामिल हो गए थे। आप ने भी उन्हें आशु के ही खिलाफ चुनाव मैदान में उतार दिया था। अपने ही राजनीतिक गुरु को पटखनी देने में कामयाब हुए गोगी बड़े अंतर से जीत गए। अपनी ही सरकार के खिलाफ खोल चुके थे मोर्चागोगी ने अपनी ही सरकार के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने बुड्ढा दरिया प्रोजेक्ट की शिलान्यास पट्टिका भी तोड़ दी थी। इलाके में चार बार पार्षद रहे गोगी ने इस बार निकाय चुनाव में पत्नी डॉ. सुखचैन कौर गोगी को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन वह चुनाव हार गईं। गुरप्रीत गोगी बस्सी शुक्रवार की रात को भाई रणधीर सिंह नगर इलाके में स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में हुई बेअदबी और चोरी के मामले में चल रहे विरोध में शामिल लोगों से भी मिले थे। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद वह देर रात घर पहुंचे थे। घर में क्या हुआ, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। गोली लगने के बाद उन्हें डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई थी।सीएम भगवंत मान ने विधायक गोगी की माैत पर शोक जताया। मान ने कहा कि विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन का दुखद समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ। वे बहुत अच्छे इंसान थे। दुःख की घड़ी में परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। परिवार समेत उन लोगों को साहस देना जो इस दर्दनाक अहसास को स्वीकार करना चाहते हैं।

देर रात पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया गोगी के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह न केवल परिवार बल्कि लुधियाना के लोगों और पार्टी के लिए भी बड़ी क्षति है।अरविंद केजरीवाल ने जताया दुखदिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी के असामयिक निधन पर दुख जताया। केजरीवाल ने कहा कि गोगी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। एक ऐसे नेता जिन्होंने अपने लोगों की अटूट निष्ठा और करुणा के साथ सेवा की, उनके न रहने से एक ऐसा शून्य पैदा होगा जिसे भरना मुश्किल है। उनकी आत्मा को शांति मिले।इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्हें शक्ति और सांत्वना मिले। हम इस गहरे नुकसान की घड़ी में उनके परिवार और लुधियाना के लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उनकी सेवा की विरासत को हमेशा याद रखा जाएगा।।

हथियार साफ करते समय अचानक चली गोली, आप विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत; सीएम मान ने जताया शोक

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *